फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग रात में बंद, बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा

Fri, 25 Sep 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात आठ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
विज्ञापन


सोनौली। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित दुर्घटनाओं और सड़क पर वाहनों के फंसने की आशंका को देखते हुए चितवन जिला प्रशासन ने रात के समय इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने इस संबंध में सूचना जारी की है। इसमें यात्रियों से अपील की गई है कि बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। प्रशासन ने लोगों को यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित होता रहा है। लगातार बारिश के चलते मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में पहाड़ से मलबा गिरने और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ गया है। रात के समय दृश्यता कम होने से जोखिम और बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए रात में वाहनों की आवाजाही रोकने का फैसला किया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करें और सड़क खुलने तथा मौसम की स्थिति सामान्य होने की पुष्टि के बाद ही मार्ग पर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें