फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नमस्ते अकादमी के छात्र कराटे प्रतियोगिता में शामिल होने श्रीलंका रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची नेपाल प्रशासन की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/सोनौली। रूपनदेही के तिलोत्तमा नगर पालिका-14 स्थित नमस्ते एकेडमी में पढ़ने वाले सात छात्र अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शामिल होने सोनौली सीमा से शुक्रवार सुबह श्रीलंका रवाना हुए। नेपाली प्रशासन की टीम छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए सीमा पर पहुंची। 10वें अंतरराष्ट्रीय जापान सोटोकन ओपन कराटे टूर्नामेंट के लिए छात्र रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

नेपाल का प्रतिनिधित्व करने वाले नमस्ते एकेडमी के छात्र देवकुमार शाह, एलेसजंग थापा, अंश चौधरी, नितिशा श्रेष्ठ, हिमानी थापा मगर, वेद जायसवाल, वीर बहादुर कुमल, संस्थापक प्राचार्य राजेंद्र कुंवर, टीम कोच कमरुद्दीन अली और अधिकारी शुलोचना घिमिरे को रवाना किया गया। प्रबंधक उमेश कंडेल ने कहा कि छात्रों को खेल और दिल दोनों जीतने की जरूरत है। नमस्ते अकादमी इससे पहले 2022 में श्रीलंका और 2023 में मलेशिया में खेल चुकी है। प्रतियोगिता 18 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रबंधक राजेंद्र कुंवर ने बताया कि श्रीलंका में कराटे टूर्नामेंट के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें