फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नलिन बने नगर अध्यक्ष, अंकुर को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निचलौल नगर इकाई के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निचलौल नगर इकाई का हुआ गठन
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निचलौल नगर इकाई का पुनर्गठन शनिवार को नगर पंचायत निचलौल सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन मंत्री अभिषेक एवं निचलौल तहसील प्रमुख अभिषेक श्रीवास्तव ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।



जिला संगठन मंत्री अभिषेक ने कहा कि कार्यकारिणी किसी भी संगठन का मूल आधार होती है। परिषद छात्र, समाज और राष्ट्रहित में लगातार कार्य करती है तथा ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को आत्मसात कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने नवगठित टीम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में नलिन श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष तथा अंकुर कुशवाहा को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष बनने पर नलिन श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।



नई नगर कार्यकारिणी में सुनील निगम, श्रीप्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव एवं दिनानाथ निषाद को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शत्रुधन, अनुभव पटेल, गायत्री यादव और तनिष्क को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्योति मद्धेशिया को छात्रा प्रमुख, वेद प्रकाश वर्मा को एसएफडी संयोजक तथा सोनू कुमार को सहसंयोजक बनाया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा उमंग जायसवाल, कृष्णा, संध्या राय, नेहा गुप्ता, शुभम पटवा, प्रतीक अग्रहरी, प्रिंस गुप्ता, अंश वर्मा, अश्वनी पांडेय एवं अमय त्रिपाठी को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। साथ ही कृष्णा वर्मा, शिवम मौर्य, रंजीत राय, सुग्रीव यादव, अंकित कुशवाहा एवं स्वयं जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें