फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर गाली-गलौज और जातिगत अपमान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के कर्मचारी दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

शिकायत में अध्यक्ष पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जातिगत अपमान करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने डीएम से मांग की है कि उमेश चंद जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना 24 अक्तूबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात दिग्विजय सिंह ग्राम सोहास, थाना पनियरा के निवासी हैं। शिकायत के अनुसार, 24 अक्तूबर को सुबह समय पर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए और जन्म-मृत्यु जांच फाइल लेकर जांच के लिए निकल पड़े। दोपहर करीब 11:30 बजे अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल कार्यालय पहुंचे। गुस्से में उन्होंने दिग्विजय के हस्ताक्षर काट दिए और पंजिका में उन्हें गैरहाजिर अंकित कर दिया। सहकर्मियों ने दिग्विजय को बताया कि अध्यक्ष बेहद क्रोधित थे, अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे और रजिस्टर लेकर छठ घाट बसडिला चले गए। दिग्विजय जब छठ घाट पहुंचे तो उन्होंने अध्यक्ष से गैरहाजिर करने का कारण पूछा। आरोप है कि उमेश चंद ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को ठीक कर दूंगा। घटना के दौरान ग्राम इलाहाबाद के विकेंदर कुमार और ग्राम सोहास के श्रवण भी मौजूद थे। दोनों ने अध्यक्ष को गाली देने से मना किया तो उमेश चंद ने उन्हें भी निशाना बनाया। उन्होंने कथित रूप से जातिगत टिप्पणी किया। ज्ञापन सौंपते समय सत्यम मद्धेशिया, सतीश सिंह, धनंजय शर्मा, नंदकिशोर, प्रवेश यादव, दिग्विजय, संजय सिंह, संजय यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें