सिसवा के वार्ड दो में नाले की सफाई चेयरमैन में अपने सामने शुरू कराई।
सिसवा बाजार में एक माह से कस्बे के वार्ड नंबर दो हरिजन बस्ती में नालियों के ओवरफ्लो के चलते गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा था। वार्ड के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। शनिवार को नगर पंचायत की ओर से नालियों की साफ - सफाई कराई गई। जिससे लोगाें को राहत मिली।
मुख्य नाला जाम होने से घरों का पानी सड़क के बाद दोबारा घरों में जा रहा था। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत से निकासी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की थी पर नगर पंचायत के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। 19 मार्च के अंक में समस्या प्रकाशित होने पर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में सफाई कार्य कर गंदगे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। चेयरमैन ने बताया कि जमींदार परिवार के कारिंदों द्वारा अपनी जमीन बताते हुए नाले को अवरुद्ध कर दिया गया। शनिवार को पुलिस बल द्वारा नालियों की सफाई कर निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।