रजौड़ा गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ प्रभारी डीएम को ज्ञापन दिया।
अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड में अपात्रों के चयन पर शनिवार को पनियरा के रजौड़ा गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया।
ग्राम प्रधान मोहरमानी ने कहा है कि 13 फरवरी को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल नागरिकों के बीच खुली बैठक की। पूरे गांव में मुनादी की गई थी। अंत्योदय कार्ड पर चर्चा के बाद पात्र व्यक्तियों की सूची बनाई गई। बीपीएल पात्रों का चयन भी किया गया। पूर्व में कोटेदार ने कार्ड की फिडिंग कराई जिसमें एक ही परिवार में अन्त्योदय एवं बीपीएल कार्ड दिया गया है। जो सरकारी सेवा में हैं उन्हें भी पात्रता की श्रेणी में रखा गया है। जो विदेश में हैं आयकर के दायरे में हैं उन्हें भी पात्र बना दिया गया है।
मामले की जांच कर पुरानी सूची को निरस्त करते हुए खुली बैठक में चयनित व्यक्तियों का नाम फीडिंग कराने की मांग की है। यशोदरा, मोहरी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।