फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कूड़ा उठाने के लिए 2.20 करोड़ से खरीदे जाएंगे 110 हाइड्रोलिक रिक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर-घर से कूड़ा उठाएगी पालिका व पंचायतें
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में स्वच्छता की हालत सुधारने के लिए सातों निकायों में कुल 110 हाइड्रोलिक रिक्शे की खरीद की जाएगी। दो नगर पालिका में 20-20 तथा पांच नगर पंचायतों में 10-10 ऐसे रिक्शे खरीदें जाएंगे। इस योजना पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
स्वच्छता अभियान को धार देने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों प्रबंधन नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। घर-घर से कूड़े को उठाने व गंदगी को दूर करने के उद्देश्य से निकायों द्वारा हाइड्रोलिक रिक्शे खरीदे जाने हैं। रिक्शे में दो बड़े डस्टबिन लगाए जाएंगे। एक में गीला कचरा रखा जाएगा तो दूसरे में सूखे कचरे का निपटान किया जाएगा। रिक्शा लेकर वार्ड में पहुंचने वाला निकाय कर्मी घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्र करेगा। नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां को 20-20 रिक्शा तथा नगर पंचायत घुघली, सोनौली, निचलौल, फरेंदा व सिसवां को 10-10 रिक्शे खरीदने को हरी झंडी मिली है। प्रति रिक्शा के लिए 20 हजार रुपये की दर से धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जेम पोर्टल से होगी रिक्शे की खरीद : ईओ
नगर पालिका नौतनवां के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि निकायों में खरीदे जाने वाले हाइड्रोलिक रिक्शे के लिए जेम पोर्टल से खरीददारी की जानी है। रिक्शे की खरीद से घर से कूड़ा उठाने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें