फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गृहकर के बकाएदारों को नगर पालिका ने दिया अंतिम नोटिस

Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगरीय क्षेत्र के दर्जनों सरकारी एवं गैर सरकारी भवन स्वामियों को नगर पालिका परिषद नौतनवा ने गृहकर जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी समय से गृहकर न जमा करने पर भवन कुर्क करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नौतनवा नगरीय क्षेत्र में स्थापित विभिन्न भवनों विशेषकर सरकारी भवनों से गृहकर की वसूली में कोई खास रुचि नहीं लिया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप वर्षों से इन भवनों पर लाखों रुपये का बकाया है। निजी भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर गृहकर वसूलने वाले जिम्मेदार जब अपने सरकारी भवनों से वसूली की बारी आने पर चुप्पी साध ले रहे हैं।
गृहकर बकाए को लेकर अमर उजाला में नौ जून के अंक में सरकारी भवनों से गृहकर की वसूली में नगर पालिका फिसड्डी शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका कार्यालय ने जिला परिषद भवन, गोरखा सैनिक भवन, राजकीय चिकित्सालय, नवीन मंडी समिति, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कार्यालय सिंचाई विभाग समेत विभिन्न सरकारी एवं निजी भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें