फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

विज्ञापन
भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा मे घटना के बाद जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन
भिटौली/परतावल। वर्षों से चल रहे पांच फीट चौड़े रास्ते के विवाद में रविवार देर शाम भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर टोला भैंसा में विनोद तिवारी (50) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर भी टीम के साथ देर रात तक गांव में डटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भैंसा निवासी विनोद तिवारी (50) और उनके पड़ोसी बैजनाथ वर्मा के परिवार के बीच कई वर्षों से पांच फीट रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। यह रास्ता दोनों घरों के बीच से गुजरता है। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रहती है। कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। पुलिस भी तीन बार दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर चुकी है। दो दिन पहले ही पंचायत भी बैठी थी लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। मामला वर्तमान में न्यायालय में भी विचाराधीन है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम विनोद तिवारी गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी बैजनाथ वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के कुल्हाड़ी से विनोद के गले पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। उनकी चीख सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े लेकिन तब तक हालत नाजुक हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनोद को सरकारी वाहन से सीएचसी परतावल भेजवाया पर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर हत्या हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें