झाड़-फूंक करने वाले की धारदार हथियार से हत्या
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा के मुखर्जी नगर मोहल्ले में शनिवार रात झाड़-फूंक करने वाले की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वह मोहल्ले से थोड़ी दूर झोपड़ी में रहता था। उसके शव को सबसे पहले रविवार सुबह सफाई कर्मचारी ने देखी।
सिसवा नगर पालिका के चौधरी चरण सिंह मोहल्ले के रहने वाले मुस्तकीम (50) झोपड़ी बनाकर रहते थे। लोगों के अनुसार वह झाड़-फूंक करते थे। रविवार सुबह बिस्मिलनगर का सफाई कर्मी सुरेंद्र ने मुस्तकीम को औंधे मुंह पड़ा देखा। वह खून से लथपथ था। उसने मुस्तकीम के परिजनों को जानकारी दी तो वे रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे। सूचना पर एएसपी आतिश कुमार सिंह व सीओ निचलौत सुनील दत्त दुबे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस टीम लगी है।