फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होगी आधार की समस्या, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर होगी आधार की समस्या, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत व आधार से वंचित 17,834 विद्यार्थियों का आधार बनवाने की बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहल की गई है।
आधार संबंधी समस्या को दूर कराने के लिए निदेशालय की ओर से श्रीट्रान इंडिया नामक संस्था से अनुबंध किया गया है। उनके कर्मियों के जिले में आने पर न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाते हुए समस्या को दूर करने का प्रयास होगा।
परिषदीय विद्यालयों में प्रति वर्ष विद्यार्थियों का प्रवेश होता है। इस बार भी जिले के 1695 विद्यालयों में अब तक लगभग 73,500 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है। इनमें से 17,834 विद्यार्थी ऐसे मिले हैं जिनके पास आधार नहीं है। ऐसे में उनका आधार बनाया जाना है, वहीं शेष लगभग 48,500 विद्यार्थियों के पास उपलब्ध आधार का सत्यापन करना है। जिले में कम मात्रा में केंद्रों के चलने से यह कार्य सुविधाजनक तरीके से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में निदेशालय की ओर से की जा रही पहल से विद्यार्थियों व विभाग को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ब्लॉकवार व निकायवार इतने बच्चों का बनना है आधार
जिले के बृजमनगंज ब्लॉक में 1242, धानी में 584, घुघली में 1470, लक्ष्मीपुर मे 1041, सदर में 1154, मिठौरा में 1754, नौतनवां में 2307, निचलौल में 2120, पनियरा में 1639, परतावल में 1323, फरेंदा में 1300 व सिसवा में 1631 विद्यार्थियों का आधार बनना है। वहीं नगर पंचायत आंनदनगर मेें 11,घुघली में 55, निचलौल में 44 तथा नगर पालिका सिसवा में 37, महराजगंज में 51 व नौतनवां में 71 विद्यार्थियों का आधार बनना है। वहीं 12 ब्लॉकों व छह निकायों में लगभग 48,500 विद्यार्थियों का आधार भी सत्यापित किया जाना है।
विज्ञापन

आधार संबंधी समस्या को दूर कराने के लिए निदेशालय स्तर से पहल की गई है। जिले में टीम के आने के बाद न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्या दूर की जाएगी।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें