फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला की हुई शिनाख्त, पति समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई, कप्तानगंज में है मायका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। तीन मई को गौनरिया राजा सिवान में मिले महिला के शव की शिनाख्त उसके भाई ने की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर गौनरिया राजा निवासी दूसरे पति सूरज व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम निरमा है। निरमा ने पहले पति को छोड़कर सूरज से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी घटना के दूसरे दिन थाने पर मौजूद था, लेकिन किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन

छह दिन बाद बुधवार को सुबह खवराभार पडरहा टोला थाना कप्तानगंज निवासी मृतक के भाई खूबलाल साहनी (30) ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन निरमा (30) की शादी करीब नौ वर्ष पहले कप्तानगंज थाने के एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। लेकिन एक वर्ष पूर्व उसने गौनरिया राजा निवासी सूरज से कोर्ट मैरिज कर के उसके साथ रहने लगी थी। पहले शादी से जन्मे दोनों बच्चे मेरे साथ रहते हैं।
विज्ञापन

सात मई को सोशल मीडिया पर एक महिला का शव दिखा। शव का रूप रंग बहन के जैसा दिखा तो उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। गौनरिया राजा आकर उसके घर पहुंचा तो दरवाजे पर ताला बंद देख अनहोनी की अंदेशा हुआ था। छह दिन पहले खेत में लाल साड़ी पहनी एक महिला का शव बरामद हुआ था। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। चेहरे पर खून का थक्का जमा था। शव के पास फावड़ा, नमक का पैकेट, रॉड, चप्पल, पायल आदि सामान मिला था। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि आरोप के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा ही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें