फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ह्यूम पाइप का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के तहत रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को सक्सेना चौक के पास स्थित नाले में डाले जा रहे ह्यूम पाइप कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नप. अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। जिससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले में ह्यूम पाइप डलवाकर जल निकासी को सुचारु बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नायक लालबहादुर, इंद्रासन, नेबूलाल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें