फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ के लिए सजाए जा रहे घाट श्रद्धालुओं ने तेज की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी छठ पर्व को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मंगलवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा स्थलों और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शास्त्री नगर, बलिया नाला और सरोजनी नगर सहित नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई कराई जाए, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही अध्यक्ष ने सामुदायिक अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभासद शेषमणि पटेल, ब्रज किशोर सिंह, लालजी गुप्ता, सुजीत यादव, अभिषेक राय, सफाई नायक इंद्राशन, लालबहादुर, मानिक चंद, अंकित, विनोद गौतम, परवीन कुमार, कलामुद्दीन, मकसूद खान, समीम खान, शेख अब्दुल्ला, मेराज प्रधान, आरिफ खान, दीपक कुमार, सुरेश कनौजिया, भानु प्रताप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें