फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आजाद नगर में 19.56 लाख रुपये से बनी इंटरलॉकिंग सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के आजाद नगर वार्ड में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सड़क का उद्घाटन किया। सड़क का निर्माण 19 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 15वें वित्त आयोग के तहत कराया गया है।
विज्ञापन

वार्ड में नहर से सोलहू के घर होते हुए मुन्नीलाल के घर तक बनी सड़क से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर डॉ. पुष्पलता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। आजाद नगर में इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्र, सभासद बृजेंद्र पटेल, राहुल पांडेय, अखिलेश पांडेय, राणा पटेल, संदीप त्रिपाठी, सुजीत यादव, शशांक द्विवेदी, विवेक कुमार, अंकित कुमार और आलोक सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें