महराजगंज, भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार का संकल्प का है कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंच जाए। इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
सांसद बुधवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के गुरचिहा, चंदनपुर, परासखाड़ आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगाें की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का वादा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजादी मिले कई वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक सैकड़ों गांव अंधेरे में ही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को लागू कर 2018 तक हर घर में बिजली देने का संकल्प लिया है।
पीएम ‘सबका साथ सबका विकास’ की तर्ज पर काम कर रहे हैं। जनधन योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार रोकने का भी कार्य किया। वहीं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि जहां जहां भाजपा सरकार है।
वहां वहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। किसान सुरक्षित हो गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, राजू सिंह, कन्हैया चौहान, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।