फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने फरेंदा में निकाली जागरूकता रैली

Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
फरेंदा। एनसीसी 46वीं बटालियन के वार्षिक कैंप के छठवें दिन कैडेटों ने फरेंदा कस्बे में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज से निकल कर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।   एनसीसी कैडेटों की जागरूकता रैली में एसई इंटर कॉलेज और एलपीआईसी कॉलेज शोहरतगढ़ के कैडटों ने प्रतिभाग किया। रैली विष्णु मंदिर तिराहा, अंबेडकर तिराहा, स्टेशन रोड से होते हुए मिलगेट तिराहे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए जागरूकता, भ्रष्टाचार के विरुद्ध, नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रैली में कैडेटों ने हाथों में नारों का लिखा स्लोगन लेकर पूरे कस्बे में बेटी बचाओ, पर्यावरण प्रदूषण, दहेज उन्मूलन और स्वच्छता रैली का संदेश दिया। कंपनी के कैंप कमांडर कर्नल जोगिंदर कुमार ने कैडेटों को बताया कि समाज कि सबसे बड़ी बुराई दहेज है। आज दहेज के लिए कितनी भोली-भाली लड़कियां जलाई जा रही हैं। हमें आगे बढ़कर इस बुराई को समाप्त करना होगा। इसके लिए सभी बेटियां शिक्षित होगी तभी समाज से यह बुराई नष्ट होगा। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव ने कहा कि समाज की एक सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। लोगों को भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए शिक्षा जरूरी है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। रैली के दौरान कैप्टन अखिलेश्वर राव, जितेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट यूके सिंह, लेफ्टिनेंट एसके सिंह, दिनेश सिंह, सूबेदार मेजर राजकुमार, एनके श्रीवास्तव, संजय, देवेंद्र कुमार सहित अनेक लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें