मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा करौता निवासी पर्वतारोही शिवम् पटेल ने सात दिन के कठिन यात्रा कर नेपाल के पहाड़ों के बीच स्थित थोरांग ला पास पर देश के तिरंगा झंडा फहराया। मंगलवार को मिठौरा में पहुंचने पर एपीओ मिठौरा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
पर्वतारोही शिवम पटेल 11 दिसंबर को नेपाल के थोरांग ला पास के लिए अपनी यात्रा चढ़ाई शुरू किया था। शिवम पटेल द्वारा अपने पीठ पर 49 किग्रा. का अपना रोजाना का इस्तेमाल होने वाला समान लेकर पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों तथा खराब मौसम के बीच अपनी यात्रा जारी रखा। पहाड़ों के 170 किमी. यात्रा पैदल पूरी करते हुए 19 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे शिवम ने थोरांग ला पास पर अपने देश का तिरंगा झंडा फहराकर और देश का राष्ट्रगान गाकर देश को नाम रोशन कर दिया। शिवम पटेल ने बताया कि यात्रा के दौरान तमाम तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन दिल में कुछ अलग करने का जुनून ने सभी मुश्किलों का आसान कर दिया था। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अंकित श्रीवास्तव, रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व पिता रामाशीष पटेल द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।