फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां का हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 21 Dec 2024 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/धानी। बृजमनगंज क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को छत से पत्थर फेंककर मार दिया था, सिर पर चोट लगने से मां की मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देर शाम महिला का शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिंकदराजीतपुर निवासी अवनीश उर्फ चिंटू नशे का आदी है। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। उसने कुछ दिन पहले पुलिस से भी विवाद किया था, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भेज दिया था। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर का मुकदमा दर्ज है।
शुक्रवार को दिन में विवाद करते हुए मां शशिप्रभा 65 से मामूली विवाद में पत्थर से मारकर हत्या कर दिया। मां की हत्या करने के बाद बेखौफ घूम रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें