तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
सोनौली (महराजगंज)। तीन बच्चों की मां पड़ोसी के साथ राजस्थान से भागकर नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंची। यहां एक होटल में रात गुजारने के बाद दोनों कहां चले गए, राजस्थान पुलिस इस बात का पता सोनौली पुलिस की मदद से लगा रही है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
राजस्थान की रहने वाली एक महिला की पड़ोसी से आंखें चार होने के बाद वह तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस के अनुसार सर्विलांस पर मिले लोकेशन के अनुसार वह नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रेमी भी दो बच्चों का पिता है। चौकी प्रभारी सोनौली रितेश कुमार राय ने बताया कि राजस्थान पुलिस एक तीन बच्चों की मां और दो बच्चों के पिता को खोजते हुए सोनौली पहुंची है।