जेवरात हड़पने के लिए रची गई थ लूट की कहानी
स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार, पत्नी पुलिस को बताई सच्चाई
घर में बरामद हुए सभी सामान एवं नकद रुपये
महराजगंज। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के बड़हरा कन्हई स्थित कब्रिस्तान के पास 22 मई को हुई लूट की घटना फर्जी निकली। स्वर्ण व्यवसायी ने दुकान से लाए जेवर को हड़पने की नियत से लूट की कहानी गढ़कर पुलिस को उलझा दिया था, लेकिन वह ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं कर पाया। पुलिस टीम जांच में जुटी थी। इस बीच मुखबिर ने पुलिस को बताया कि लूट की घटना फर्जी है। उसके घर में जेवर एवं नकदी उपलब्ध हैं। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में स्वर्ण व्यवसायी सूर्य नरायन उर्फ लारी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले का पर्दाफाश कार्यालय कक्ष में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से अहम सूचना मिली थी। इसके बाद टीम सच्चाई जानने में जुट गई। पोखरभिंडा टोला इटहिया में पूछताछ में पता चला कि सूर्य नरायन उर्फ लारी वर्मा के साथ 22 मई को ग्राम बड़हरा कन्हई स्थित कब्रिस्तान के पास लूट की सूचना फर्जी है। वह जिससे जेवरात बिक्री करने के लिए लाता है, उसे जेवरात और रुपये नहीं देना चाहता थस। इसके बाद टीम पोखरभिंडा टोला इटहिया पहुंची। जांच में पता चला कि वादी सूर्यनरायन उर्फ लारी वर्मा जिस जेवर व रुपये को बढ़ा चढ़ाकर लुटेरों द्वारा लूटने की बात बताया है, वह जेवर व रुपये वह खुद ही घर में छिपा रखा है। घर पर स्वर्ण व्यवसायी कीपत्नी रीनू उर्फ रेनू मौजूद मिली। पति के संबंध में पूछा गया तो बताया कहीं गए हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई उगल दी। घर की तलाशी ली गई तो मकान के आगे वाले कमरे चांदी के जेवरात मिले। इलेक्ट्रानिक तराजू पर वजन भी कराया गया।
ये सामान घर में हुए बारामद
39 जोड़ी पायल 1791.56 ग्राम, दो जोड़ा हाथ पलानी (चार पीस) 98.60 ग्राम हाफ करधन एक 121.00 ग्राम, दो गुल्ली व दो बतासा 14.51 ग्राम, छोटे बच्चों का कंगन दो जोड़ी (चार पीस) 17.54 ग्राम, अंगूठी नगदार साद 20.97 ग्राम, घुंघरू 23 ग्राम, नगदार बिछुआ 156 (78 जोड़ा) 332.70 ग्राम व तीस हजार रुपये नकद बरामद हुए।