फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादीशुदा बेटी को प्रेमी के साथ मां ने पकड़ा, काटा बवाल

Tue, 02 Jan 2024 05:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां मुख्य चौराहे पर मां ने बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। बेटी व प्रेमी को तमाचा जड़ दिया। मौका पाकर प्रेमी फरार हो गया। इसके बाद बेटी और मां में हाथापाई हो गई। मां ने कहा कि बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की वाली युवती की शादी इसी थाना क्षेत्र में हुई है। उसका पति विदेश में रहता है। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। तभी से उनका मोबाइल से बातचीत करना और मिलना जुलना शुरू हो गया। नए वर्ष पर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि प्रेमी से मिलना उसको इतना महंगा पड़ जाएगा। जब प्रेमिका मोबाइल पर अपने प्रेमी से मिलने के लिए बातचीत कर रही थी, तभी उसकी मां ने सारी बातें सुन ली। दवा कराने के बहाने प्रेमिका घर से निकली तभी उसकी मां पीछा करते हुए श्यामदेउरवां चौराहे पर पहुंच गई। लड़की प्रेमी के पास पहुंची तो उसकी मां ने दोनों को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद घंटों हाईबोल्टेज ड्रामा चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें