भैरहवा। नेपाल के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर भारत के पर्यटकों को नेपाल जाने के लिए गाड़ी का भंसार पेपर बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। बेलहिया भंसार कार्यालय पर भंसार ड्यूटी का नकद पैसा जमा करने के लिए मात्र एक ही काउंटर है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसा जमा करने के लिए खोले गए कैश काउंटर पर नेपाल जाने वाले हर एक व्यक्ति द्वारा करीब पांच हजार रुपये तक के सामानों का भंसार टैक्स इसी काउंटर पर जमा करना पड़ता है। इससे भीड़ अधिक हो जाता है। साथ ही नेपाली नागरिक जो भी भारतीय क्षेत्र में सामान खरीद कर वापस नेपाल जाते हैं। कम से कम 5000 रुपये तक ड्यूटी एक ही अकाउंट पर जमा करने के कारण लंबी लाइन लग रही है। भंसार के सूचना अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द एक कैश काउंटर और खोला जाएगा। संवाद