फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रिश्तेदारी में गई थी मां, घर में अकेली किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की मां शनिवार को गई थी रिश्तेदारी में, घर लौटने पर मिली बेटी की लाश
विज्ञापन

पिता और भाई राजस्थान में करते हैं मजदूरी, माया भी दुकान पर करती थी काम
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा कस्बे के महाराणा नगर वार्ड किसुन में एक 17 वर्षीया लड़की की घर के भीतर पंखे में फंदे से लटका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मुकामी पुलिस ने मौके पर जाकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच में जुट गई। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी उमेश गौड़ की पत्नी पूनम देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वो शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। उसकी 17 वर्षीया बेटी माया घर में अकेली थी। सोमवार को जब घर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज़ देने पर जब बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों की मदद से परिजन ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन घर में माया की तलाश करने लगे। एक कमरे के भीतर का दृश्य देख कर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक कमरे में माया का शव पंखे में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
पूनम देवी ने बताया कि मृतका माया सिसवा कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। माया के पिता उमेश और उसका छोटा भाई राजस्थान में मजदूरी करते हैं। पुलिस टीम ने पंचायतनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही माया के भाई व पिता घर के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें