फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च में गुड फ्राईडे पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा

विज्ञापन
सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च मे गुड फ्राईडे पर्व पर विशेष प्रार्थना में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
ईसाई समाज के लोगों ने मानव जाति के कल्याण के लिए मांगी दुआएं
विज्ञापन

सिसवा बाजार। नगर के लोहिया नगर वार्ड में स्थित प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में गुड फ्राईडे पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रभु यीशु के सर्वोच्च बलिदान, प्रेम, त्याग और क्षमा को याद करते हुए मानव जाति के कल्याण के लिए दुआएं मांगी गईं।
सेंट एंड्रयूज चर्च के पॉस्टर योहान्ना आदम ने बताया कि यह पर्व ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान, प्रेम और क्षमा को याद करने के लिए मनाते हैं। इस दिन ईसा मसीह को यरूशलेम में क्रूस पर चढ़ाया गया था। इस दिन को ईसाई समाज मानवता के पापों को धोने और उद्धार के लिए ईसा मसीह के बलिदान के रूप में श्रद्धापूर्वक याद करता है। यह दिन प्रभु यीशु के दुखभोग और क्रूस पर उनकी मृत्यु की याद दिलाता है। क्रूस पर चढ़ाए जाने के दौरान भी यीशु ने अपने हत्यारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा था ''हे पिता, इन्हें माफ कर क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं''।
विज्ञापन


पवित्र शुक्रवार ''ब्लैक फ्राइडे'' भी कहा जाता है। यह दिन ईस्टर संडे (यीशु का पुनर्जीवित होना) से पहले आता है। य ह उत्सव का दिन नहीं बल्कि शोक, उपवास और आत्मचिंतन का दिन है। चर्च में विशेष प्रार्थना और सेवाएं आयोजित की जाती हैं, जो आमतौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होती हैं। इससे पहले एक यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाने का एक लघु नाटक भी श्रद्धालुओं ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस दिन चर्च की घंटियां नहीं बजाई जाती हैं बल्कि लकड़ी के खटखटे का उपयोग किया जाता है। श्रद्धालु चर्च जाकर यीशु के बलिदान को याद करते हैं और अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं। गुड फ्राइडे का दिन मानव को प्रेम, क्षमा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देता है और यह विश्वास दिलाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। इस अवसर पर राहुल, शारोन, अरुण सिंह, समीर पाल, केशो, जुली, निरुपमा समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें