फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह-शाम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
परसामलिक। परसा गांव के सामने नहर पर आंधी से पेड़ गिरा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह हल्की बारिश के बाद धूप छा गई और फिर अपराह्न तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद फिर कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसी दौरान तेज हवा के कारण परसामलिक में एक पेड़ गिरने से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान के कारण आ रही पुरवा हवाओं के कारण कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा। कहीं-कहीं पछुआ हवा चलेगी। वहीं कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। बुधवार को नौतनवा कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं नौतनवा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया खोरिया नहर रोड पर परसा गांव के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे अचानक तेज हवा चलने से जंगल जलेबी का एक पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शाहआलम, सुप्रीम पासवान, विनोद चौधरी, मुन्नदर चौधरी, सीताराम साहनी आदि ने बताया कि अचानक तेज हवा का झोंका आया जिसकी चपेट में आकर जंगल जलेबी का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रहा कि उस समय सड़क पर कोई था नहीं। बगल में बिजली का पोल था अगर उस पर गिरा होता तो पोल टूटने के साथ विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें