फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले में पांच घायल

Sat, 05 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कस्बे में बंदर ने पांच लोगों को काट लिया। जिन्हें लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
 गुरुवार को पागल बंदर ने एक के बाद एक करके महज दो घंटे में आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था।  
शुक्रवार को सुबह अमरपुरवां निवासी नथुनी प्रसाद वर्मा श्री रामजानकी मन्दिर में आरती कर रहे थे कि पीछे से आकर बंदर ने उनके पैर में काट लिया।
 लोगों के हल्ला मचाने के बाद बंदर भागा और अमरपुरवां निवासी आनन्दी देवी पोद्दार जो अपने छत पर कपड़ा सुखाने गई थीं को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसके बाद रामजानकी मंदिर रोड पर अमित गुप्ता को काटकर गंभीर कर दिया। बाद में कस्बे के ही पुरनी देवी व मेहर को भी काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डॉक्टरों ने  गंभीर रूप से घायल अमित गुप्ता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  निचलौल के वन क्षेत्राधिकारी अशोक चन्द्रा ने कहा कि  टीम पागल बंदर के निगरानी में लगी हुई है। बंदर को पकड़ने के  लिए बाहरी टीम को बुलाया गया है। उक्त बंदर को जल्द से जल्द पकड़ लिया  जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें