फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर हड़प लिए रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़प करने का मामला आया। कोतवाली पुलिस ने मामले में न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि कोर्ट को दिये अपने शिकायत में पीड़ित अहमदुल्लाह निवासी मोहल्ला तिवारी टोला कस्बा मगहर और उनके मोहल्ले के मोहम्मद अयाज, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हाशिम सैदुर्रहमान को विदेश में नौकरी के लिए वीजा की आवश्यकता थी।
उन्हें पता चला कि अखिल अहमद बालिग, निलोफर गुलाम बालिग, इलियास हुसैन बालिग निवासी मोहल्ला प्रतापगढ़ भगवा चुंगी जनपद प्रतापगढ़ एवं अन्य विदेशों में नौकरी के लिए वीजा देने का कार्य करते हैं। उसने अपने तथा अपने मोहल्ले के अन्य लोगों की वीजा के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन

बीजा प्राप्त करने के एवज में माह दिसंबर 2023 माह से मई 2024 तक विभिन्न तिथियां में कुल 10,66,660 रुपये विपक्षी ने जिन-जिन लोगों के खाते में कहा उन उन लोगों के खाते में अपने फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया।
रुपये प्राप्त करने के बाद वीजा देने में आनाकानी करने लगे। अपना पैसा वापस मांगा तो वापस देने के लिए उनको 1 अगस्त 2024 को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुलाया।
लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से विपक्षी उनको किसी अज्ञात मकान पर ले गए। जहां उसका भाई वसी अहमद व भाभी नीलोफर गुलफाम व अज्ञात लोग मौजूद थे। उन लोगों ने कमरे में बंद करके बुरी तरह से मारा पीटा।
फिर से पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उनको कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके बिहार लाकर छोड़ दिया। होश आने पर बिहार से 11 अगस्त को घर आया और सारी बातें अपने घर वालों को बताया।
विज्ञापन

पिता ने इस संबंध में 6 अगस्त को गुमशुदगी की एक रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। उक्त ने उन लोगों के साथ फ्रॉड व जाल फरेब करके रुपये हड़प कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरूकर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें