फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। मेरे प्रेमी ने मुझे धोखा दिया है। उसे छोड़ना नहीं। यह बातें लिखकर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा की रहने वाली एक छात्रा ने सोमवार को बल्लो गांव के पास बड़ी नहर में छलांग लगा दी। देर रात तक छात्रा का पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को नहर की पटरी के पास छात्रा का बैग, दुपट्टा, आईडी कार्ड और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मेरा प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने मुझसे शादी का वादा किया था। मेरे साथ संबंध भी बनाए थे। मेरी मौत के लिए मेरा प्रेमी ही जिम्मेदार है। उसने मुझे धोखा दिया। उसे छोड़िएगा नहीं। कड़ी से कड़ी सजा दिलाइएगा। यही मेरी अंतिम इच्छा है।
छात्रा का सुसाइड नोट मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। छात्रा महराजगंज के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। सुसाइड नोट में जिस युवक का जिक्र छात्रा ने किया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा का सुसाइड नोट, बैग, आईडी कार्ड मिला है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें