फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Apr 2023 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो चौक पुलिस से मामले की जानकारी लेकर दोषी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में निचलौल चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की किशोरी को शादी की झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस मामले में शुक्रवार को किशोरी की मां ने निचलौल क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिक है। बेटी को दूसरे गांव के एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं 8 जनवरी 2023 को स्कूल गई बेटी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसकी शिकायत चौक पुलिस को दी, तो पुलिस बेटी और युवक को 10 जनवरी को बरामद कर ली।



आरोप है कि पुलिस एक महीने तक आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, मामले की सुलह समझौता कराकर क्षेत्र के एक मंदिर पर 15 फरवरी को युवक के साथ बेटी की शादी करा दी। शादी के बाद बेटी युवक के घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने बेटी को मारपीट कर तीसरे दिन घर से निकाल दी। जिसकी शिकायत चौक पुलिस से कई बार की, लेकिन पुलिस उनकी परेशानी को सुनना मुनासिब नहीं समझ रहे है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो चौक पुलिस से मामले की जानकारी लेकर दोषी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें