फरेंदा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता से छात्रों में प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ा।
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में वृहस्पतिवार को ''विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत'' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जयपुरिया इंटर कॉलेज, अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदितपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर, मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज फरेंदा के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
उदितपुर इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा की छात्रा मोहिनी पासवान को पहला, कक्षा 9 की छात्रा महक को दूसरा व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा नेहा सहानी ने तीसरा स्थान मिला। सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। छात्रों के भीतर अपार प्रतिभाएं होती है। इस अवसर पर राकेश कुमार, अजय सोनकर, दिनेश प्रजापति, राजकुमार, सोनल वर्मा, अशोक दूबे, दयासागर, सत्यवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।