फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपदा से निपटने के लिए की गई मॉकड्रिल, कार्य क्षमता को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की चारों तहसीलों में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रील का आयोजन हुआ। यह पूर्वाभ्यास जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसका संचालन एडीएम नवनीत गोयल ने किया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना रहा। सदर तहसील के एक निजी स्कूल में भूकंप सुरक्षा को लेकर मॉकड्रील का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भूकंप में फंसे हुए बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घायल छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। पूर्वाभ्यास की देखरेख एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, बीएसए रिद्धि पांडेय और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने की। निचलौल तहसील के तारा चंद महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा के तहत मॉकड्रील का आयोजन हुआ। इसकी निगरानी एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने की। नौतनवा तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में मॉकड्रील हुई। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज में दैवीय आपदा से निपटने को लेकर मॉकड्रील किया। मॉकड्रील के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा से निपटने की जानकारी दी गई। मॉकड्रील के दौरान परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज, राजीव गांधी डिग्री काॅलेज नौतनवां, जयपुरिया इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें