शहर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार सुबह कौड़ीराम में सड़क किनारे तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई।