फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक ने सद्भावना भवन और विकास कार्यों की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शनिवार को करमहा में सद्भावना भवन की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने सेमरा पुल पर अगया रेगुलेटर पुल से लक्ष्मीपुर शिवाला और सेमरा राजा भिटौली नहर पुल से हैदरगंज मार्ग के नव निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी।
विज्ञापन

विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सद्भावना भवन बनने से लोगों को मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी, वहीं नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें