फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल चलो अभियान की रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया रहे
विज्ञापन

परसामलिक। नौतनवा की ग्राम पंचायत परसामलिक में प्राथमिक विद्यालय में बीईओ के नेतृत्व में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार पांडेय रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही नव प्रवेशित बच्चों में बैग व किताबों का वितरण किया। जानकारी के अनुसार, अतिथियों को खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में कक्षा एक में नव प्रवेशी अरूण, अभिराज, सरफुद्दीन, अनन्या, राज, गीतांजलि, प्रशंसा, नितेश, दीपांजलि, मोमिना को बैग, स्कूल ड्रेस, कापी, कलम, किताब देकर सम्मानित किया गया है। अंत में स्कूल चलो अभियान रैली को विधायक ऋषि व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया और बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडेय, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद प्रजापति, शिक्षक मिथिलेश पांडेय, अरविंद शर्मा, जितेन्द्र, संजीव कुमार सिंह, रुचि शर्मा, शिखा गुप्ता, सुमन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें