खनुआ। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के मुख्यालय दोमुहानाघाट परिसर में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई और जवानों के साथ दीपावली मनाई।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की देर शाम सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के मुख्यालय दोमुहानाघाट परिसर में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई, उप कमांडेंट अमित शर्मा और अन्य जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया और जवानों को दीपावली पर्व की शुभ कामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि जवानों को छुट्टी कम मिलती है। त्योहार में घर नहीं जा पाते हैं इसलिए विशेष कर उनके बीच परिवार का एहसास न हो इसलिए हम लोगों ने जवानों के साथ दीपावली पर्व पर साथ मिलकर दीपक जलाकर बधाई दी। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई,उप कमांडेंट अमित शर्मा, चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।