फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन वेबिनार से मिशन शक्ति की बारीकियों को समझेंगी महिला शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन वेबिनार से मिशन शक्ति की बारीकियों को समझेंगी महिला शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 31 मई को सुबह 11 बजे से परिषदीय विद्यालयों की महिला प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का वेबिनार होगा। वेबिनार के माध्यम से उन्हें मिशन शक्ति की बारीकियों को बताया जाएगा। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की बेहतरी के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों को दायित्व सौंपा गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से भी बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जागरुकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। 31 मई को प्राचार्य डायट के निर्देश पर वेबिनार का आयोजन कर महिला प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के संवेदीकरण व उन्मुखीकरण पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षिकाओं को प्रेरित कर बालिकाओं व महिलाओं की समझ को विकसित करना है, जिससे वे सुरक्षित, सम्मानित जीवन जीने के साथ ही स्वावलंबन की दृष्टि से भी आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

रैली व अन्य कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
16 से 30 जून तक बालिका शिक्षा के महत्व पर रैली निकाली जाएगी। अभिभावकों की बैठक में खिलौना फिल्म का प्रदर्शन होगा। एक से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक विद्यालय में बाल संसद का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को मिशन शक्ति की महत्ता को बताने के उद्देश्य से 31 मई को वेबिनार आयोजित किया गया है। महिला शिक्षक अनिवार्य रुप से इससे जुड़ते हुए इसका लाभ उठाएं। -रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें