निचलौल। थाने की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो के साथ ही पुलिस की संयुक्त टीम रास्ते में महिलाओं और लड़कियों से अश्लील कमेंट करने वालों के खिलाफ इन दिनों शिकंजा कसना शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों में टीम पांच मनचलों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो के साथ ही पुलिस टीम लगातार क्षेत्र के सार्वजनिक जगहों और चिंह्नित रास्तों पर कड़ी नजर रखी हुई है। ऐसे में अश्लील कमेंट और हरकत करते वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की गई है। यह कार्रवाई टीम की ओर से आगे भी जारी रहेगा। पुलिस कार्रवाई आंकड़ों के मुताबिक 28 सितंबर को युवक साहिल अली निवासी टिकुलहिया को गांव स्थित पंचायत भवन के पास खड़े होकर महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट करने के मामले में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम के ओर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह टिकुलहिया नहर पुल के पास खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी इरशाद अली को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार द्विवेदी की टीम गिरफ्तार कर ली।
27 सितंबर को ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी गेट के पास से आरोपी अभिषेक यादव निवासी बंदी को उपनिरीक्षक नंदनी यादव की टीम गिरफ्तार कर लिया।