फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : रौ में रहीं एक दिन की बीएसए, लिखवाए निर्देश

विज्ञापन
रिद्धि पांडेय से निर्देश पत्र तैयार कराती एक दिन की बीएसए रोनिका।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं को जिम्मेदार पदों का दायित्व देकर सम्मान दिया जा रहा। इसी क्रम में पूमावि महराजगंज प्रथम की छात्रा रौनिका गोंड़ को एक दिन का बीएसए बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते ही वह पूरी तरह वह दायित्व के रौ में दिखीं और सिर्फ शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी बनी रौनिका ने एमडीएम शैलेंद्र वर्मा से जानकारी ली कि सोमवार का मेन्यू स्कूलों के लिए क्या है और कितने स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार कराया गया। पटल के जिम्मेदार शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि रोटी व सोयाबीन की सब्जी बच्चों को दोपहर के भोजन में परोसी गई। मौसमी फल के रूप में केला वितरित हुआ। समकेतिक पटल देख रहे केके सिंह से पूछा कि किस स्कूल में अबतक दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आरामदायक फर्नीचर नहीं पहुंच सका। उन्होंने बताया कि बेसिक के सभी स्कूल जहां दिव्यांग विद्यार्थी नामांकित हैं वहां फर्नीचर पहुंच चुका है। रौनिका ने वापस दफ्तर पहुंचकर रिद्धि पांडेय को बीएसए का दायित्व सौंप दिया। अनुभव बताते हुए कहा कि बीएसए का दायित्व बड़ी जिम्मेदारियों का है, क्योंकि यह विभाग विद्यार्थियों के शिक्षा की नींव मजबूत करता है। बीईओ सदर अंकिता सिंह, प्रधानाध्यापक उषा गौतम, पंकज मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें