फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

Thu, 31 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
फरेंदा में मिशन 2017 के फतह के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार रहें। पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सभी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक फरेंदा, धानी, बृजमनगंज में हुई। बैठक में चुनावी रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से पूरी जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ऐसे में पूरा प्रदेश भाजपा पर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। कार्यकर्ता गांवों में जाकर भाजपा की नीतियों व योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। ताकि आने वाले 2017 के विधान सभा चुनाव में जीत मिले।

पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सबको बराबर का सम्मान दिया। किसानों, व व्यापारियों के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। जिससे देश का सम्मान विदेशों में बढ़ा है। विवेक पांडेय ने कहा कि बसपा व सपा की सरकारें सबको ठगने का काम की है। ऐसे में मात्र भाजपा ही विकल्प है। हरिश्चंद्र सोनकर, डब्बू सिंह, शिवपूजन, गुलाब चौधरी, शंभू निषाद, तपसी निषाद, गौरी शंकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें