फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खनन विभाग ने लोडर व ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोनचिरैया सिवान में अवैध रूप से मिट्टी खोदाई किए जाने की सूचना पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि बिना अनुमति के मिट्टी की खोदाई कराई जा रही है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की और मिट्टी लोड करते समय लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू कर लिया। खनन विभाग की टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात मांगे लेकिन वह वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोल्हुई थाने को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि खनन विभाग द्वारा लाए गए वाहन को थान परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें