फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर की बाउंड्री के दौरान विवाद, तीन हिरासत में

विज्ञापन
नौतनवा।खोरिया बाजार में मंदिर परिसर में विवाद की सूचना पर ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ बसंत सि
विज्ञापन
नौतनवा। खोरिया बाजार स्थित मंदिर के बाउंड्री पर लगी कील उखाड़ने के बाद दो समुदायों में विवाद का मामला सामने आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार स्थित धार्मिक स्थल पर बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा है। बताया गया कि बाउंड्री के ऊपर लगी कील को गैर समुदाय के व्यक्ति ने उखाड़ कर फेंक दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की तो उसके परिजन गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारने के लिए दौड़ा लिया। विवाद बढ़ता देख खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने कुछ लोगों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
विवाद की जानकारी मिलते ही सीओ बसंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ बसंत सिंह ने बताया कि मामले में गांव निवासी विशाल वर्मा की तहरीर मिली है।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मामले में गांव निवासी विशाल वर्मा की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें