फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिल्ककेक नष्ट, सोन पापड़ी सीज, जांच को भेजे चार नमूने

विज्ञापन
जांच करते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी।
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली को देखते हुए आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। खराब मिले मिल्क केक को नष्ट व सोन पापड़ी को सीज किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें मिल्क केक को नष्ट कराया गया और सोन पापड़ी सीज कर दी गई। कुल चार नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान की पहली कार्रवाई सदर कोतवाली के निकट आयुष ट्रेडर्स पर हुई। मोबाइल वैन से सोन पापड़ी और मिल्क केक का परीक्षण-निरीक्षण किया गया। नमूने संग्रहीत करने के बाद डिब्बों पर अनिवार्य जानकारी (जैसे निर्माण तिथि, एक्सपायरी) न होने पर 24 किलो सोन पापड़ी सीज कर विक्रेता की जिम्मेदारी पर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, 24 किलोग्राम मिल्क केक पुराना और अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। टीम ने विक्रेता को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसे उत्पाद बेचने से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।
दूसरी छापेमारी फरेंदा रोड स्थित चौरसिया स्वीट्स पर हुई। यहां एफएसडब्ल्यू वैन से छेना मिठाई का परीक्षण किया गया, जिसमें स्टार्च की मिलावट और उत्पाद पुराना लगने पर पुष्टि हुई। नमूना संग्रहीत करने के बाद पांच किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराई गई।
टीम ने दुकानदार को साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की हिदायत दी। उसी इलाके में एक दुकान से स्वीट्स का निरीक्षण किया गया, जहां पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर अनियमितता नजर नहीं आई, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार है।
सभी प्रतिष्ठानों पर टीम ने फूड कनेक्ट ऐप का स्टीकर चस्पा कराया, ताकि उपभोक्ता आसानी से शिकायत दर्ज कर सकें। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, पवन गौड़ और हिमांशु जयंत शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि दीपावली जैसे त्योहारों में मिलावटी मिठाइयों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें