फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लौटने लगे प्रवासी...नौतनवा रेलवे स्टेशन पर लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने अग्रिम यात्रा के लिए रवाना हुए यात्री
विज्ञापन

त्योहार के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या ने बढ़ाई मुश्किल
नौतनवा। होली पर्व मनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों से गांव-घर को आए प्रवासियों का अब वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की अधिक भीड़ देखने को मिली।
आगरा, नोएडा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गाजियाबाद, पुणे, भोपाल समेत अन्य शहरों को जाने के लिए यात्री नौतनवा रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो अपने अग्रिम यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्री महेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। होली मनाने के लिए गांव आए थे। आते समय ट्रेन की पहले से ही बुकिंग कर ली थी, इसलिए दिक्कत नहीं हुई लेकिन जाते समय ट्रेन का टिकट आरक्षित नहीं हो पाया है। गोरखपुर स्टेशन पहुंचने के बाद जनरल बोगी से ही किसी तरह सफर करेंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र राजभर ने बताया कि वह पुणे स्थित कारखाना में नौकरी करते हैं। होली मनाने के लिए आए थे। त्योहार के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पहले से ही आने और जाने के टिकट की बुकिंग कर रखी थी। सुनील कुमार, अनिल यादव, रामकुमार, बिंदु सहानी ने बताया कि वह लोग भोपाल में नौकरी कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। होली में छुट्टी मिलने पर घर आए थे, अब वापस काम पर लौट रहे हैं। टिकट पहले से आरक्षित नहीं है। ट्रेन में यदि सीट नहीं मिली तो मजबूरन बस से ही सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष के अनुसार यदि कहें तो पर्व समाप्त होने के दो दिनों बाद यात्रियों की भीड़ और बढ़ जाती है। हालांकि स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो सके इसके लिए रेलवे पूरी तरह से कटिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें