फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधेड़ ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

Mon, 22 Jul 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची शनिवार रात खाना खाने के द अपनी दादी के पास सोई थी। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे बिजली चली गई तो उसके माता-पिता बच्ची के पास गए तो वह बिस्तर पर नहीं थी। परिजन बच्ची को पड़ोसियों के घर ढूंढे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजन उस तरफ आगे बढ़े तो देखा एक व्यक्ति अपने कमरे में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों को देख आरोपी मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को घर लाए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकरण में आया है। पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-आतिश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें