फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली-कप्तानगंज मार्गं के हरखी चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 108 और जखिरा चौकी की पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 8:30 बजे रात में रक्षा सिंह (58) निवासी हरखी प्यास थाना घुघली चौराहे पर सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में विधिक कार्यवाही में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में एसओ घुुघली सूरज कुमार ने बताया कि शव को जांच के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें