ठूठीबारी। खैरटवां गांव में घर की नाली की सफाई करने के लिए छत से छड़ उतारते समय एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ टोला खैरटवां निवासी अर्जुन गुप्ता (55) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9.30 बजे घर की नाली सफाई करने के लिए दो मंजिला छत पर रखी छड़ लेने गए थे। बताया गया कि छत से छड़ उतारते समय घर के सामने हाई टेंशन लाइन में छड़ सट गई, जिससे उन्हें जोरदान करंट लग गया और छत पर ही उनकी मौत हो गई। घर में जब उन्हें परिजनों ने नहीं देखा तो उन्हें खोजते हुए छत पर गए। छत पर उन्हें मृत देख बदहवास होकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने से पहले परिजन शव का दाह संस्कार कर चुके थे।