निचलौल। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में जहर खाने से एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से देर शाम को झुलनीपुर नहर पटरी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक खोन्हौली निवासी गोपाल भारती (50) मानसिक रूप से कमजोर थे। ऐसे में गोपाल 28 मई को जहर खा लिया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस दौरान परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने गोपाल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां भी गोपाल की हालात में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर गोपाल की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद