फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी अधेड़ को जेलव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय बालिका गांव में ही एक दुकान से सामान खरीद कर घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अलाउद्दीन (55) बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर कर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और इसकी सूचना ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इसके बाद बालिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी अलाउद्दीन (55) निवासी ग्राम रामनगर टोला बैरीअहवां को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें