पडरौना। शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दाैरान खुद के बचाव के अलावा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया जा रहा है।
मिशन शक्ति टीम की ओर से गांव, कस्बा, बाजार, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर चौपालों का आयोजन कर संवाद स्थापित किया जा रहा है और शक्ति दीदी के रूप में जुड़कर महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।